Friday, April 17, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसटी-20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी बांग्लादेश टीम,बॉयकॉट का एलान

टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी बांग्लादेश टीम,बॉयकॉट का एलान

बांग्लादेश सरकार ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम भारत में होने वाले 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी।बांग्लादेश टीम ने टी20 वर्ल्ड कप को बॉयकॉट करने का निर्णय किया है।बांग्लादेश सरकार का कहना है कि उसकी तरफ से ICC ने उसकी टी20 वर्ल्ड कप के मैच शिफ्ट करने की मांग को ठुकरा दिया है।

साथ ही सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) पर भी निशाना साधा है।हाल ही में बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल का कहना था कि बांग्लादेशी खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन टीम सिर्फ श्रीलंका में अपने मैच खेलेगी।

बांग्लादेश सरकार ने स्टेटमेंट जारी कर कहा कि वो विश्व क्रिकेट की स्थिति के बारे में निश्चित नहीं हैं, लेकिन इस खेल की लोकप्रियता निश्चित ही घट रही है।उन्होंने 20 करोड़ लोगों को कैद कर दिया है।क्रिकेट ओलंपिक्स में जा रहा है, लेकिन बांग्लादेश जैसा देश भाग नहीं लेगा, तो इसमें ICC का नुकसान है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments