Friday, April 17, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसबल्लेबाज डेरिल मिचेल नए नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बने

बल्लेबाज डेरिल मिचेल नए नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बने

आईसीसी ने ताजा वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल नए नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित शर्मा को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है. केएल राहुल को एक स्थान का फायदा हुआ है, वह इस लिस्ट की टॉप-10 में शामिल हो गए है।विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 93 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी मिला था।

इस पारी के बाद आईसीसी ने जो रैंकिंग जारी की थी, उसमें विराट कोहली नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बने थे. सिर्फ एक ही हफ्ते में उन्हें अपनी ये पोजीशन गंवानी पड़ी, हालांकि बीते रविवार उन्होंने एक और शानदार पारी खेली थी. तीसरे वनडे में उन्होंने 124 रन बनाए थे, हालांकि ये मुकाबला टीम इंडिया हार गई थी. डेरिल मिचेल ने भी इस मैच में शतक जड़ा था।

डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे में 137 रनों की शानदार पारी खेली थी. 131 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 15 चौके लगाए थे. ये पारी इसलिए भी महत्वपूर्ण थी, क्योंकि वो 2 विकेट मात्र 5 रन पर गिरने के बाद आए थे. हालांकि कोहली ने भी इस मुकाबले में शतक जड़ा था, लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं ले जा सके।मिचेल 845 रेटिंग के साथ टॉप पर पहुंचे, जो उनके करियर की बेस्ट रेटिंग है. विराट कोहली की 795 रेटिंग है, वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments