Tuesday, September 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसुनील जाखड़ की तबीयत ठीक, अस्पताल से मिली छुट्टी

सुनील जाखड़ की तबीयत ठीक, अस्पताल से मिली छुट्टी

पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ की कल अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान, उनके सभी मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट नॉर्मल आए हैं और वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आए है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी सेहत अब पूरी तरह से स्टेबल है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सुनील जाखड़ को रविवार सुबह घर पर अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद परिवार वाले उन्हें तुरंत मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल ले गए। हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने एहतियात के तौर पर एंजियोग्राफी समेत कई ज़रूरी टेस्ट किए।

बाद में डॉक्टरों ने साफ किया कि सभी पैरामीटर नॉर्मल हैं और सुनील जाखड़ को सिर्फ आराम की ज़रूरत है।आपको बता दें कि सुनील जाखड़ को आज सुबह 10 बजे पंजाब बीजेपी के एक डेलीगेशन को लीड करते हुए पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मिलना था

, लेकिन घर पर अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल जाना पड़ा और गवर्नर हाउस जाने का उनका प्रोग्राम कैंसिल हो गया। उनकी गैरमौजूदगी में बीजेपी लीडर सुभाष शर्मा की लीडरशिप में एक डेलीगेशन गवर्नर से मिला।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments