Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने की कीमत में आई तेजी....

सोने की कीमत में आई तेजी….

घरेलू फ्यूचर मार्किट में सोने की कीमतों में मंगलवार, 13 जनवरी को हल्की तेजी देखने को मिल रही है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा मंगलवार को 1,41,847 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ।

इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,42,032 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।13 जनवरी की सुबह 10:40 बजे, एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,42,157 रुपए पर ट्रेड कर रहा था,जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 125 रुपये की तेजी दिखाता है।

एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,42,206 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था. एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 2,71,597 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था। जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 2650 रुपये की उछाल दिखाता है। एमसीएक्स सिल्वर शुरुआती कारोबार में 2,72,202 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments