Tuesday, September 8, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसीएम मान ने 'युद्ध नशे के विरुद्ध' मुहिम के दूसरे चरण की...

सीएम मान ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के दूसरे चरण की शुरुआत की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आज जालंधर से ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के दूसरे चरण की शुरुआत की। इस संबंध में एक समारोह फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रखा गया।

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ड्रग के खिलाफ लड़ाई कहर नहीं बल्कि लहर के साथ जीतेंगे। पंजाबी ऐसी कौम है जो किसी चीज को खत्म करने के बारे में सोच लें उसे खत्म करके ही सांस लेती है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने अपने पैसे लगा कर एंटी ड्रोन सिस्टम खरीदे हैं। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ड्रग हर राज्य में फैला हुआ है बदनाम सिर्फ पंजाब को किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात में क्विंटलों के हिसाब से नशा पकड़ा गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments