Tuesday, July 21, 2026

Google search engine
Homeपंजाबकैसा है पंजाब मौसम का हॉल ?

कैसा है पंजाब मौसम का हॉल ?

पंजाब में आज कोहरे छाया हुआ है। मौसम विभाग ने इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मोहाली, नवांशहर, रूपनगर और पटियाला में कोल्ड-डे की स्थिति भी बन सकती है।पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की कमी दर्ज की गई है, जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम रहा। इसी तरह रात के तापमान में भी कमी का सिलसिला जारी है।

सबसे कम तापमान बठिंडा में 4.2 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि मौसम सूखा रहेगा।मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान और आस-पास के इलाकों में ऊंचाई पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है। इस कारण तेज पश्चिमी हवाएं (जेट स्ट्रीम) बह रही है और शीत लहर की स्थिति बनी हुई है।इस दौरान अमृतसर में विजिबिलिटी शून्य, हलवारा में भी शून्य, बलोवाल सौंखड़ी में 10 मीटर और बठिंडा में 150 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई है।

आज अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घना कोहरा होने की संभावना है। इसी तरह पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर,

रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली) और मालेरकोटला में कहीं-कहीं घना कोहरा रहने की संभावना है।जबकि नवांशहर, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और राजस्थान से सटे जिलों फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा में कोल्ड-डे की स्थिति बन सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments