Saturday, September 5, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने के दाम में आई गिरावट ?

सोने के दाम में आई गिरावट ?

साल 2025 अब खत्म होने वाला है। ऐसे में सोने और चांदी जैसे बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में बहुत तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 30 दिसंबर को 24 कैरेट सोने की कीमतों में 3050 रुपये की गिरावट दर्ज की ।घरेलू बाजार में सोने के दाम मंगलवार के कारोबारी दिन फिसल गए है।

हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा में हल्की तेजी देखने को मिल रही है।MCX पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा मंगलवार को 1,36,000 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,34,942 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था. एमसीएक्स पर 5 मार्च का एक्सपायरी वाला सिल्वर आज लगभग 8 हजार रुपये की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है।बीते कुछ दिनों से पीले और सफेद धातुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको अपने शहर का ताजा रेट जरूर पता करना चाहिए, ताकि आपको किसी तरह का आर्थिक नुकसान न हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments