Monday, September 7, 2026

Google search engine
Homeपंजाबनवदीप कौर ने किया पंजाब का नाम रौशन

नवदीप कौर ने किया पंजाब का नाम रौशन

मोहाली जिले की लेडी ड्रग कंट्रोलर अफसर नवदीप कौर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘मिसेज सुप्रानेशनल 2025’ मुकाबले में फर्स्ट रनर-अप का खिताब जीतकर पूरे देश का नाम रोशन किया है। जानकारी के मुताबिक, इस मुकाबले में दुनिया भर के 25 देशों की प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था।

इस प्रतियोगिता में रूस पहले स्थान पर रहा, जबकि नवदीप कौर ने भारत को दूसरा स्थान दिलाया और इस तरह वह यह मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।नवदीप कौर साल 2024 में एक हादसे के दौरान सीढ़ियों से गिर गई थीं, जिस कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी। डॉक्टरों ने कहा था कि वह शायद दोबारा कभी चल नहीं पाएंगी।

6 महीने बिस्तर पर रहने के बावजूद नवदीप कौर ने हार नहीं मानी। योग और जिम की मदद से उन्होंने खुद को फिर से पैरों पर खड़ा किया। नवदीप कौर एक सिंगल मदर है और उनका तलाक हो चुका है।नवदीप कौर का कहना है कि निजी जिंदगी की मुश्किलों ने उन्हें और मजबूत बनाया है।

नवदीप कौर का बैकग्राउंड फौजी परिवार से जुड़ा है। महज 6 साल की उम्र में वह ऑल इंडिया रेडियो की सबसे छोटी रेडियो जॉकी बनीं। कॉलेज के आखिरी साल में उन्होंने पंजाब सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास की और सबसे कम उम्र के ड्रग कंट्रोल अफसरों में से एक बनी।उन्हें पंजाब सरकार की ओर से 4 बार सम्मानित किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments