Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeपंजाबडा. नवजोत कौर सिद्धू ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

डा. नवजोत कौर सिद्धू ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

डा. नवजोत कौर सिद्धू ने अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है। इस मुलाकात की जानकारी खुद नवजोत कौर सिद्धू ने सोशल मीडिया पर दी।नितिन गडकरी से मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि अमृतसर में रुके हुए विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद।

नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि केंद्रीय मंत्री की कार्य के प्रति समर्पण और समर्पित भावना प्रशंसनीय है।उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी की मजबूत नेतृत्व क्षमता के कारण बड़ी से बड़ी समस्याएं भी हल हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि अमृतसर से संबंधित कई अटके हुए प्रोजेक्ट अब बहुत तेजी से पूरे हो रहे हैं, जिससे शहर के लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments