घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में बुधवार, 17 दिसंबर को तेजी देखने को मिल रही है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा बुधवार को 1,35,079 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,34,409 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।
17 दिसंबर की सुबह 10:50 बजे, एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,34,675 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 270 रुपये की उछाल दिखाता है।एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,35,249 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।
सोने के दाम अक्सर ऊपर-नीचे होते रहते हैं और इसके पीछे कई वजहें होती हैं।विदेशी बाजारों में होने वाली हलचल, दुनिया में चल रही अनिश्चितता, रुपये की मजबूती या कमजोरी और सरकार की टैक्स पॉलिसी जैसी बातें सीधे तौर पर सोने की कीमतों को प्रभावित करती है।
.जिसकी वजह से रोज गोल्ड की कीमत बदलती रहती है. अगर आप आज यानी 17 दिसंबर, 2025 को सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो बेहतर होगा कि पहले अपने शहर में चल रहे ताजा भाव जरूर चेक कर लें,ताकि आपको किसी तरह का आर्थिक नुकसान न हो।


