जालंधर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने प्रैस कॉन्फ्रेंस की। अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की जांच साइबर सेल कर रही है और प्रशासन मामले को बहुत गंभीरता से ले रहा है।
डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल ने राहत भरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब तक की गई कड़ी जांच में किसी भी स्कूल या कॉलेज कैंपस से कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन की अच्छी तरह से जांच की गई है।
स्कूलों की छुट्टियों को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए डीसी ने साफ किया कि फिलहाल स्कूलों को बंद रखने का कोई ऑर्डर जारी नहीं किया गया है। जिन स्कूलों को सीधी धमकी नहीं मिली है, वहां मैनेजमेंट को अधिक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए है।


