जालंधर में भाजपा नेता और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे विकास (17 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना शुक्रवार रात की है, जब जालंधर के शिवाजी नगर इलाके में विकास का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
परिवार के अनुसार, झगड़े के बाद आरोपी कालू ने विकास पर चाकू से कई वार किए। आरोपी ने उसे गंभीर हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।परिवार ने विकास को खून से लथपथ हालत में पाया और तुरंत कपूरथला चौक स्थित जोशी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विकास परिवार में सबसे बड़ा था।शीतल अंगुराल ने बताया कि उन्हें रात करीब 10 बजे फोन आया कि विकास पर हमला हुआ है। मौके पर पहुंचने पर विकास खून से लथपथ पड़ा था। उन्होंने हत्या के लिए नशे से जुड़े विवाद को जिम्मेदार ठहराया और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।घटना के बाद शीतल अंगुराल, उनके चचेरे भाई राजन अंगुराल और जिले के कई अन्य भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे।
पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।यह घटना 12 दिसंबर 2025 की रात की है और पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी है।


