पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में 14 दिसंबर को होने वाली जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों से जुड़े वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग मामले की सुनवाई से ठीक पहले पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा को छुट्टी पर भेज दिया गया है।
उनकी जगह संगरूर के एसएसपी सरताज सिंह चहल को अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। यह कदम हाई कोर्ट की सुनवाई से कुछ घंटे पहले उठाया गया, जो विपक्षी दलों द्वारा दायर याचिकाओं के बीच उठा है। 4 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई, जिसमें कथित तौर पर
पटियाला एसएसपी वरुण शर्मा अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते सुनाई दे रहे है कि विपक्षी दलों (खासकर शिरोमणि अकाली दल) के उम्मीदवारों को नामांकन केंद्रों तक पहुंचने से रोका जाए। ऑडियो में कथित रूप से पुलिस को उम्मीदवारों के कागजात छीनने या उन्हें रोकने के लिए कहा गया है।


