सुप्रीम कोर्ट ने विशेष इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों की कथित मौत और उन पर बढ़ते कार्यदबाव को लेकर कड़ा रुख अपनाया। मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने कहा कि अदालत सर्दियों की छुट्टियों से पहले SIR मामलों की सुनवाई पूरी करना चाहती है, इसलिए यह मामला आज दोपहर 3 बजे तक ही सुना जाएगा।
अन्य सभी मामलों को स्थगित कर दिया गया।सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिए कि राज्य सरकारें अतिरिक्त स्टाफ दें, जिन पर दबाव है उन्हें बदला जाए। सुनवाई के अंत में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण अंतरिम निर्देश जारी किए ।
CJI ने कहा कि राज्य सरकारें अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करें ताकि कार्यभार समान रूप से बांटा जा सके। यदि किसी कर्मचारी के स्वास्थ्य, गर्भावस्था, पारिवारिक कारणों या अन्य व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण वह SIR ड्यूटी नहीं कर पा रहा है, तो उसकी मांग केस-टू-केस आधार पर देखी जाए।


