किसान मजदूर मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर पूरे राज्य में रेलवे ट्रैक जाम करने की बात कही है। मोर्चा 5 दिसंबर, 2025 को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक 2 घंटे का सांकेतिक ‘रेल रोको’ आंदोलन करेगा। इसके तहत राज्य के 19 जिलों में 26 जगहों पर ट्रेनें रोकी जाएंगी।यह ऐलान इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 के ड्राफ्ट को खारिज करने, प्रीपेड मीटर हटाने और भगवंत मान सरकार द्वारा कथित तौर पर सरकारी संपत्तियों को जबरन बेचने के विरोध में किया गया है।
इन 26 जगहों पर जाम लगेगाकिसान नेताओं ने बताया है कि विरोध के दौरान इन रेलवे स्टेशनों और ट्रैक को 26 जगह पर जाम किया जाएगा1. अमृतसर में दिल्ली-अमृतसर मुख्य रेलवे लाइन पर देवीदासपुरा और मजीठा स्टेशन, गुरदासपुर: अमृतसर-जम्मू कश्मीर रेलवे लाइन, बटाला रेलवे स्टेशन, गुरदासपुर रेलवे स्टेशन और डेरा बाबा नानक रेलवे स्टेशन, पठानकोट -परमानंद फाटक, तरनतारन रेलवे स्टेशन,फिरोजपुर में बस्ती टैंक वाली, मल्लनवाला और तलवंडी भाई, कपूरथला में दादविंडी (सुल्तानपुर लोधी) के पास ,जालंधर में जालंधर कैंट, होशियारपुर टांडा (जम्मू कश्मीर-जालंधर रेलवे लाइन) और पुराना भंगाल रेलवे स्टेशन,
पटियाला में शंभू और बारां (नाभा) संगरूर में सुनाम उधम सिंह वाला, फाजिल्का रेलवे स्टेशन, मोगा रेलवे स्टेशन, बठिंडा में रामपुरा रेलवे स्टेशन, मलौट और मुक्तसर रेलवे स्टेशन, मलेरकोटला-अहमदगढ़ ,मानसा रेलवे स्टेशन लुधियाना में साहनेवाल रेलवे स्टेशन, फरीदकोट रेलवे स्टेशन, रोपड़ रेलवे स्टेशन प्रभावित होगें।यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे 5 दिसंबर को अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस आंदोलन को ध्यान में रखें।


