Friday, April 17, 2026

Google search engine
Homeनेशनल1.17 करोड़ रुपये में बिका 'HR88B8888' फैंसी कार नंबर......

1.17 करोड़ रुपये में बिका ‘HR88B8888’ फैंसी कार नंबर……

कहते है कि शौक की कोई कीमत नहीं होती, एसा ही देखने को मिला है हरियाणा में जहां नए रजिस्ट्रेशन नंबर ने देश भर के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। बुधवार को हुई एक ऑनलाइन नीलामी में फैंसी कार नंबर ‘HR88B8888’ 1.17 करोड़ रुपये में बिका। यह भारत का अब तक का सबसे महंगा गाड़ी का नंबर बन गया है।

हैरानी की बात यह है कि इस नंबर का बेस प्राइस सिर्फ 50,000 रुपये था, लेकिन जैसे-जैसे बोली लगी, इसकी कीमत करोड़ों में पहुंच गई। यह नंबर चरखी दादरी के बाढड़ा सब-डिवीजन का है। इस नंबर के लिए इतनी बड़ी बोली लगने के पीछे एक खास वजह है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ‘8888’ नंबर की डिमांड हमेशा ज्यादा रहती है।

लेकिन इस मामले में, ‘HR88B8888’ में ‘8’ नंबर कुल 6 बार आ रहा है। इसके अलावा बीच में बना अंग्रेजी अक्षर ‘B’ भी अपनी संरचना में ‘8’ जैसा दिखता है। इस तरह पूरा नंबर एक ही आकार का हो जाता है, जो इसे काफी आकर्षक और अनोखा बनाता है। हरियाणा के परिवहन विभाग में इस नंबर के लिए कुल 45 लोगों ने आवेदन किया था।

बुधवार दोपहर 12 बजे तक बोली 88 लाख रुपये तक पहुंच गई थी, जो शाम पांच बजे खत्म होकर 1.17 करोड़ रुपये पर बंद हुई। हालांकि, आरटीओ अधिकारियों का कहना है कि अभी सिर्फ बोली लगी है, पैसे जमा होने के बाद ही कन्फर्म होगा कि यह रिकॉर्ड सच में बना है या नहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments