Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर 13 वर्षीय बच्ची मामले में एएसआई पर की गई बड़ी कार्यवाही

जालंधर 13 वर्षीय बच्ची मामले में एएसआई पर की गई बड़ी कार्यवाही

जालंधर में 13 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या के मामले पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। बता दे पुलिस ने लापरवाही के चलते ए.एस.आई मंगत राम को डिसमिस कर दिया है।यह आदेश पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने दिए है। हालांकि पुलिस की तरफ से अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार मंगत राम खिलाफ कार्यवाही की गई है।

परिवार ने 22 नवंबर को बस्ती बावा खेला थाने में 13 साल की बच्ची के गायब होने की जानकारी दी थी। इसके बाद ए.एस.आई मंगत राम सबसे पहले मौके पर पहुंचे। वह घर के अंदर गए और काफी देर अंदर रहने के बाद परिवार को बताया गया कि अंदर कुछ नहीं है। इस मामले में मंगत राम को 22 नवंबर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया था लेकिन उनकी बर्खास्तगी की मांग की गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments