घरेलू फ्यूचर मार्किट में सोने की कीमतों में सोमवार, 24 गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा सोमवार को 1,22,743 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ।
इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,24,191 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।24 नवंबर की सुबह 10:30 बजे, एमसीएक्स पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,22,749 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।
जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 1440 रुपए की गिरावट दिखाता है।एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,23,300 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।, सोमवार को एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है।
एमसीएक्स पर चांदी 1,52,989 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।कारोबारी दिन की शुरुआत में चांदी 1,53,913 रुपए पर ओपन हुआ था। पिछले दिन की बंद की तुलना में चांदी की कीमतों में लगभग 1160 रुपए की गिरावट है।


