कहते है किस्मत बदलते देर नहीं लगती ऐसा ही हुआ है लुधियाना में जहां एक महिला की 3 करोड़ की लॉटरी निकली है। एक गरीब मां ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर गहने गिरवी रखकर खरीदी लॉटरी टिकट से 3 करोड़ रुपये का बंपर प्राइज जीत लिया। लुधियाना के जगराव बंसी गांव में रहने वाली महेश्वरी साहनी घरों में काम करके अपनी बेटी की स्कूल फीस भरती थी।
कभी लॉटरी न खेलने वाली महेश्वरी ने सोचा कि बेटी का जन्मदिन खास बनाने के लिए कुछ स्पेशल करें।मां ने बेटी से कहा, “मैं महंगा तोहफा नहीं दे सकती, लेकिन तेरी किस्मत जरूर आजमाऊंगी।” इसके लिए उन्होंने अपनी कान की बालियां गिरवी रखीं और 2,000 रुपये में चार लॉटरी टिकट खरीदे।
टिकट नंबरों में से एक पर पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी का पहला इनाम लग गया। 23 नवंबर को रिजल्ट आने पर पता चला कि उन्होंने 3 करोड़ रुपये जीत लिए हैं। घर में खुशी की लहर दौड़ गई—बेटी और मां-बाप के चेहरे पर आंसू और मुस्कान एक साथ नजर आई।


