Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनलबीजेपी सांसद कंगना पर आगरा में क्यों चलेगा केस ?

बीजेपी सांसद कंगना पर आगरा में क्यों चलेगा केस ?

अभिनेत्री कंगना रनौत जो अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती है। अब उन पर किसानों के अपमान व राष्ट्रद्रोह के मामले में दायर याचिका में रिवीजन स्वीकार किया गया है, जिसमें अगली सुनवाई 29 नवंबर होगी।आगरा में एडवोकेट रमाशंकर शर्मा ने आरोप लगाते हुए किसानों के अपमान और महात्मा गांधी का अपमान का आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि दायर वाद 9 महीने सुनवाई के बाद स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए ने अधूरी व्याख्या पर वाद को खारिज कर दिया था।एडवोकेट ने कहा कि मैने रिवीजन याचिका दायर की थी, रिवीजन में सुनवाई के बाद स्पेशल जज एमपी एमएलए लोकेश कुमार ने यह आदेश किया है मेरा रिवीजन स्वीकार किया है। 6 मई 2025 को लोअर कोर्ट ने मेरा वाद खारिज किया था, 12 नवम्बर को रिवीजन याचिका को स्वीकार किया गया है, अब 29 नवंबर को उसमें सुनवाई होगी ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments