Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपीएम मोदी ने दिल्ली धमाके में घायल हुए लोगों से की मुलाकात

पीएम मोदी ने दिल्ली धमाके में घायल हुए लोगों से की मुलाकात

दिल्ली धमाके में घायल हुए लोगों से पीएम ने मुलाकात की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान की यात्रा से लौटते ही सीधे दिल्ली स्थित लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचे है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, दिल्ली में हुए बम विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल गया। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि साजिश रचने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह धमाके के कुछ देर बाद ही अस्पताल पहुंचे थे।उन्होंने घायलों का हालचाल लिया और अधिकारियों को इलाज में किसी भी तरह की देरी न करने के निर्देश दिए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments