सोने की कीमते रोजाना ही अपने दाम से हर किसी को चौंरा रही है ।एक तरफ जहां देश में शादियों का समय आ गया है वहीं सोने ने भी फिर से तेजी दिखानी शुरू कर दी है। भारतीय सर्राफा बाजार में इस हफ्ते सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। आज 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 1,24,595 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और कुछ ही देर में 1,25,839 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
पिछले कारोबारी सैशन में सोना 1,23,970 रुपये पर बंद हुआ था, यानी एक दिन में लगभग 1,100 की तेजी देखने को मिली। सुबह 10:35 बजे तक सोना 1,25,091 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। सोने के साथ-साथ चांदी में भी जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। मंगलवार को एमसीएक्स पर चांदी 1,55,508 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई, जो पिछले दिन की तुलना में करीब ₹1,800 ज्यादा है। कारोबार की शुरुआत 1,54,600 रुपये पर हुई थी


