Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटकिसने दी दिलजीत दोसांझ को धमकी ?

किसने दी दिलजीत दोसांझ को धमकी ?

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी दी है। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में हुए उनके लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कुछ लोगों ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। कहा जा रहा है कि पर्थ में दिलजीत दोसांझ के शो के दौरान कुछ खालिस्तानी समर्थक दर्शकों के बीच घुस गए और मंच के पास जाकर नारेबाजी करने लगे।

हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को तुरंत काबू में कर लिया। दिलजीत ने अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी और हजारों की भीड़ ने तालियों और चीयर्स के साथ उनका हौसला बढ़ाया।यह पूरी घटना उस समय हुई जब पहले से ही पन्नू ने दिलजीत को धमकी दी थी कि वह विदेशों में उनके आयोजनों को बाधित करेगा।

खालिस्तानी समर्थक समूहों ने अब न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में होने वाले दिलजीत दोसांझ के अगले कॉन्सर्ट को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पर जारी संदेशों में पन्नू ने दावा किया है कि वह दिलजीत के शो को नहीं होने देगा और इसके लिए अपने समर्थकों को सक्रिय किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments