Sunday, August 30, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली एयरपोर्ट पर 200 से ज्यादा फ्लाइट्स हुई प्रभावित

दिल्ली एयरपोर्ट पर 200 से ज्यादा फ्लाइट्स हुई प्रभावित

शुक्रवार सुबह इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) में टेक्निकल दिक्कत की वजह से 200 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित हुई। अहम बात यह है कि एटीसी के साथ-साथ और तरह के सिस्टम में भी दिक्कत आ गई।इस तरह कुछ पल के लिए ऐस लगा कि जैसे एयरपोर्ट का सिस्टम ही ठप पड़ गया है।

एयरलाइंस का कहना था कि दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक congestion के कारण उड़ान में देरी हो रही है. ATC सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते करीब 200 उड़ानों पर असर पड़ा है।बता दें कि ये घटना इसलिए भी अहम है क्योंकि पिछले कुछ ही दिनों में यह दूसरी बार है, जब दिल्ली एयरपोर्ट को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा है।

इस सप्ताह की शुरुआत में भी कुछ एयरलाइंस की चेक-इन प्रक्रिया ठप हो गई थीं, जिससे उड़ानों में देरी हुई. उस समय एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा था कि हम सभी एजेंसियों के साथ मिलकर देरी कम करने और संचालन सामान्य करने की दिशा में काम कर रहे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments