सरकार ने सोने-चांदी के बेस इम्पोर्ट प्राइस में कटौती की है. सोने के लिए 42 डॉलर प्रति 10 ग्राम और चांदी के लिए 107 डॉलर प्रति किलोग्राम बेस इम्पोर्ट प्राइस घटाया है।ग्लोबल मार्किट में सोने-चांदी की कीमत में जारी उतार-चढ़ाव के बीच देश में इसके कारोबार को बढ़ावा देने और कीमतों को काबू में रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
बेस प्राइस का इस्तेमाल आयात पर लगने वाले कस्टम ड्यूटी के कैलकुलेशन के लिए किया जाता है।बेस इम्पोर्ट प्राइस हर 15 दिन में अपडेट किया जाता है।बेस प्राइस कम कर सरकार आयातकों पर टैक्स का बोझ कम करती है, जिससे घरेलू बाजार में कीमतों को स्थिर करने में भी मदद मिल सकती है।
बेस प्राइस कम होने से सोने का आयात सस्ता होगा, जिसका फायदा कहीं न कहीं ग्राहकों को भी मिल सकता है।भारत चीन के बाद सोने का दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा इम्पोर्टर है। वहीं, चांदी के सबसे बड़े इम्पोर्टर की लिस्ट में भारत का नाम पहले नंबर पर है।


