DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था, जिसके बाद पंजाब विजिलेंस ने भी इसी मामले के आधार पर निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ जांच शुरू कर दी थी और कल शाम विजिलेंस की टीम पूछताछ के लिए बुडै़ल जेल पहुंची, जहां हरचरण सिंह भुल्लर बंद है।
सूत्रों से यह भी पता चला है कि आज विजिलेंस निलंबित डीआईजी हरचरण भुल्लर को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करने की तैयारी में थी, जिससे पहले सीबीआई ने सुबह ही सीबी कोर्ट में हरचरण सिंह भुल्लर की रिमांड के लिए अर्जी भी दायर कर दी थी, जिसकी सुनवाई दोपहर 2 बजे होनी थी। सूत्रों के अनुसार, अब जहां एक ओर यह मामला हरचरण भुल्लर की जांच से जुड़ा है, वहीं दूसरी ओर सीबीआई और विजिलेंस के बीच की जांच भी एक अलग मोड़ ले रही है।
आपको बता दें कि सीबीआई इस रिश्वत कांड में बिचौलिए को पहले ही नौ दिन की रिमांड पर ले चुकी है। हालांकि, हरचरण भुल्लर की 14 दिन की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद सीबीआई ने कोर्ट में पेशी के दौरान दोबारा रिमांड की मांग नहीं की। हालांकि, विजिलेंस के इस पूरे मामले में उतरते ही सीबीआई ने भी जांच का दायरा बढ़ा दिया है।


