Tuesday, April 28, 2026

Google search engine
Homeपंजाबमशहूर बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन का जालंधर में अंतिम संस्कार

मशहूर बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन का जालंधर में अंतिम संस्कार

मशहूर बॉडी बिल्डर और अभिनेता वरिंदर सिंह घुम्मन का आज उनके पैतृक शहर जालंधर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह”पंजाब के आयरनमैन” के नाम से मशहूर थे।गुरुवार को अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में कंधे की एक मामूली सर्जरी के दौरान उन्हें दो दिल के दौरे पड़े, जिसके कारण 43 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

उनके निधन की खबर से खेल जगत और फिल्म उद्योग में शोक की लहर है।सर्जरी से पहले वरिंदर ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, जिसमें वे पूरी तरह फिट नजर आ रहे थे। वीडियो में वे सभी को हौसला रखने की सलाह देते दिखे। लेकिन ऑपरेशन के दौरान ही अचानक दो हार्ट अटैक आए।

हरमनजीत के अनुसार, वरिंदर का शरीर नीला पड़ गया और डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। यह घटना गुरुवार दोपहर हुई, जब वे कार्डियक अरेस्ट का शिकार हो गए।वरिंदर के करीबी दोस्त ने अस्पताल में डॉक्टरों से तीखी बहस की। उन्होंने सवाल उठाया कि एक बिल्कुल स्वस्थ और फिट व्यक्ति का शरीर ऑपरेशन के दौरान अचानक नीला कैसे पड़ सकता है? अनिल ने इस मामले की गहन जांच की मांग की है। वरिंदर के अन्य दोस्तों ने भी अस्पताल की लापरवाही पर सवाल खड़े किए हैं।

पंजाब के मंत्री घनश्याम सिंह भगत ने भी मामले का संज्ञान लिया है और कहा है कि पूरी जांच करवाई जाएगी।बॉडी बिल्डिंग और फिल्म जगत में शोक की लहरवरिंदर ने न सिर्फ बॉडी बिल्डिंग में भारत का नाम रोशन किया, बल्कि पंजाबी और हिंदी सिनेमा में भी अपनी मजबूत छवि बनाई। वे ‘मरजावां’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके थे। उनकी मौत पर सलमान खान समेत कई सितारों ने शोक व्यक्त किया है।

जालंधर में शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ, जहां सैकड़ों प्रशंसक और बॉडी बिल्डर्स ने उन्हें अंतिम विदाई दी।यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि फिटनेस के बावजूद स्वास्थ्य जांच कितनी जरूरी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments