Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeपंजाबआप ने राजिंदर गुप्ता को किया राज्य सभा उम्मीदवार घोषित

आप ने राजिंदर गुप्ता को किया राज्य सभा उम्मीदवार घोषित

पंजाब की खाली पड़ी राज्यसभा सीट के लिएआम आदमी पार्टी ने राजिंदर गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि वह ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक है उन्होंने पंजाब योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष पद से हाल ही में इस्तीफा दे दिया था।

राजिंदर गुप्ता पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक हैं। ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा निर्मित उत्पाद घरेलू बाजारों के साथ-साथ विदेशों में भी निर्यात किए जाते हैं। ट्राइडेंट ग्रुप की इकाइयां लुधियाना, बरनाला और धौला में स्थित हैं। लुधियाना में कंपनी का कॉर्पोरेट कार्यालय है, जबकि बरनाला, धौला और भोपाल (मध्य प्रदेश) के बुडनी में कंपनी के उत्पादन तैयार करती है।

कंपनी की शाखाएं चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के साथ-साथ विदेशों में भी है। राजिंदर गुप्ता को इस साल जून में पंजाब आर्थिक नीति और पंजाब योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, और उन्हें कैबिनेट रैंक प्रदान किया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments