Friday, April 17, 2026

Google search engine
HomeCrimeपूर्व सांसद महेंद्र सिंह केपी के बेटे की एक्सीडेंट में मौत

पूर्व सांसद महेंद्र सिंह केपी के बेटे की एक्सीडेंट में मौत

NRI SANJH JALANDHAR (14 SEPTEMBER)

मॉडल टाउन में देर रात तेज रफ्तार क्रेटा गाड़ी की टक्कर के कारण फॉर्च्यूनर से घर की तरफ जा रहे पूर्व सांसद महेंद्र सिंह केपी के बेटे रिची केपी की अस्पताल में मौत हो गई। लोगों ने कहा कि क्रेटा गाड़ी की टक्कर के बाद फॉर्च्यूनर बुरी तरह से अनियंत्रित हो गई और कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा टकराई। जोरदार टक्कर लगने के कारण रिची केपी की गर्दन के पीछे की हड्डी टूट गई। जिस कारण गाड़ी नहीं संभल पाई। वहीं थाना पांच की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और क्रेटा गाड़ी को ढूंढने के लिए सीसीटीवी चेक कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments