Tuesday, April 21, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटबॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग , जांच में...

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग , जांच में जुटी पुलिस

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली के घर फायरिंग हुई है। दिशा के घर पर फायरिंग वीरेंद्र चारण गैंग ने करवाई है। उन्होंने खुद इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा है, ‘जय श्री राम, राम राम सभी भाईयो को. मैं वीरेन्द्र चारण, महेन्द्र सारण (डेलाणा) भाइयों आज ये जो खुशबू पाटनी, दिशा पाटनी की बहन के घर पर फायरिंग हुई है, ये हमने करवाई है.’ ।’

इसने हमारे पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान किया था।इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। हमारे आराध्य देवी देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा। यह तो महज एक ट्रेलर था. अगली बार फिर से इसने या किसी और ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई तो उनके घर में से किसी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे.’।पुलिस ने पाटनी के घर जाने वाले रास्ते की किलाबंदी कर दी गई है।

घर और इर्द-गिर्द 14 हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगे है। पुलिस ने सभी 14 कैमरों के वीडियो कब्जे में ले लिए है। पुलिस दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी और उनके परिवार का बैकग्राउंड भी खंगाल रही है।दिशा पाटनी के बरेली घर पर उनका पूरा परिवार बड़ी बहन खुशबू पाटनी और माता-पिता रहते हैं. खुशबू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक इस पूरे मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. हालांकि उनके घर पर किसने फायरिंग कराई है, इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए सामने आई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments