आम आदमी पार्टी के राज्य सभा मैंबर राघव चढ्ढा ने बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब के लिए मदद करने की बात कही है । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए अपनी MPLADS फंड से 3.25 करोड़ रुपये आवंटित किए है। गुरदासपुर में बांधों की मुरम्मत के लिए 2.75 करोड़ और अमृतसर में राहत कार्यों के लिए 50 लाख रुपये दिए गए हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की और राहत कार्यों में जुटे लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने गुरदासपुर जिले में बाढ़ सुरक्षा बांधों की मुरम्मत और मज़बूती के लिए 2.75 करोड़ दिए हैं। 50 लाख अमृतसर ज़िले में राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए दिए हैं।




