आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कल, 4 सितंबर (गुरुवार) को, पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उनके साथ रहेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य बाढ़ से हुए नुक्सान का जमीनी स्तर पर आकलन करना और पीड़ितों से सीधे मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन देना है।यह दौरा केजरीवाल के उस ऐलान के ठीक बाद हो रहा है, जिसमें उन्होंने पंजाब को हर संभव मदद देने की घोषणा की थी। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को निर्देश दिया है कि वे राहत कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और पंजाब के लोगों की मदद करें। सरकारी सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल और मान सीधे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।पंजाब 37 साल बाद आई सबसे विनाशकारी बाढ़ का सामना कर रहा है, जिसमें लाखों लोग प्रभावित हुए है। अलग-अलग संगठनों और प्रशासन द्वारा राहत कार्य किए जा रहे है तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम बड़े स्तर पर किया जा रहा है।


