Friday, April 17, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसीएम मान ने नाव में बैठकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

सीएम मान ने नाव में बैठकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

राज्य के ममुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज फिरोजपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया । उन्होंने बाढ़ के कारण हुए नुक्सान का जायजा लिया और राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री मान खुद नाव में बैठकर सतलुज नदी के किनारे बसे गांवों में गए और लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। वह विशेष तौर पर फिरोजपुर के गांव गट्टी राजो के पहुंचे, जहां बाढ़ से काफी नुक्सान हुआ है।

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान की जाए और नुक्सान का आकलन कर जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments