Friday, April 17, 2026

Google search engine
Homeपंजाबहरियाणा ने पंजाब की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

हरियाणा ने पंजाब की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

पंजाब में हर तरफ बाढ़ ने दशहत फैलाई हुई है इसी बीच पंजाब के पडोसी राज्य हरियाणा ने मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। हरियाणा सरकार ने बाढ़ प्रभावित पंजाब और जम्मू-कश्मीर को वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। संकट की इस घड़ी में सहायता के तौर पर, हरियाणा सरकार ने दोनों राज्यों के लिए 5-5 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।

इस राशि का उपयोग बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और सहायता प्रदान करने के लिए किया जाएगा। इस कदम को आपसी सहयोग और अन्य राज्यों के प्रति सहानुभूति के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। बता दे कि 1300 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके है। प्रशासन और एन.डी.आर.एफ की टीमों द्वारा लगातार राहत कार्य किए जा रहे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments