Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeनेशनल7 राज्यों में कोहरे का अलर्ट, 5 प्रदेशों में ट्रेनें-फ्लाइट्स लेट, UP-राजस्थान में...

7 राज्यों में कोहरे का अलर्ट, 5 प्रदेशों में ट्रेनें-फ्लाइट्स लेट, UP-राजस्थान में पड़ सकते हैं ओले

NRI SANJH JALANDHAR (15 JANUARY)

सर्दी ने देशभर में कहर ढा रखा है। आज यानी की बुधवार (15 जनवरी) को  IMD ने 7 राज्यों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। देश के 8 राज्यों में स्कूल कॉलेज बंद किए गए हैं। कोहरे से दिल्ली समेत 5 राज्यों में ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट हुई हैं। वहीं, मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे में ओले गिर सकते हैं। कोहरा, बर्फबारी और बारिश ने दिल्ली से कश्मीर और उत्तराखंड से नॉर्थईस्ट तक मौसम ने परेशानियां बढ़ा दी हैं। आइए जानते हैं कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश के किस राज्यों में कैसा है और मौसम और अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम।

पांच राज्यों में लेट हुई ट्रेनें और फ्लाइट्स
बीते 24 घंटे में देशभर में घने कोहरे और खराब मौसम के कारण ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट हुई हैं। दिल्ली में 39 ट्रेनें 30 मिनट से लेकर 4 घंटे तक की देरी से चलीं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ और वाराणसी में 15 ट्रेनें लेट दर्ज की गईं। पंजाब के अमृतसर में कोहरे के कारण 12 ट्रेनें प्रभावित हुईं। हरियाणा के अंबाला में 9 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। फ्लाइट्स की बात करें तो दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 8 फ्लाइट्स देरी से रवाना हुईं, जबकि अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 5-5 फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। IMD ने अगले 24 घंटों में भी कोहरे के चलते यातायात में बाधा की चेतावनी दी है।  

IMD ने 7 राज्यों के लिए जारी किया कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने देश में 7 राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है। पंजाब में भी घने कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में भी घने कोहरे का येलो अलर्ट है, जो 18 जनवरी तक जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। असम  में भी घने कोहरे का प्रभाव है। मेघालय में कई जगहों पर कोहरे का अलर्ट है। नागालैंड में भी घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि इन इन राज्यों में विजिबिलटी की समस्या बढ़ सकती है।

दिल्ली: घना कोहरा और हल्की बारिश का अलर्ट
दिल्ली में मंगलवार को घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी (visibility) सुबह 6 बजे तक लगभग जीरो रही, जिससे 39 ट्रेनें 30 मिनट से 4 घंटे तक की देरी से चलीं। IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 100 मीटर तक सीमित हो गई, जिससे उड़ानों में देरी का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 7°C दर्ज किया गया। IMD ने बुधवार को हल्की बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में स्मॉग से हालात और बिगड़ सकते हैं। वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।  

जम्मू-कश्मीर: ठंड बढ़ी, बर्फबारी का अलर्ट
कश्मीर घाटी में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान -5.1°C दर्ज किया गया। पहलगाम में पारा -8.4°C तक गिर गया। मंगलवार को घाटी में धूप निकली, लेकिन शीतलहर जारी है। मौसम विभाग ने 16 और 17 जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। गुलमर्ग और सोनमर्ग में भारी बर्फबारी का अनुमान है। ट्रांसपोर्ट सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। पर्यटकों को मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments