Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की 8वीं, 10वीं और 12वीं की...

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीख

NRI SANJH JALANDHAR (9 JANUARY)

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। 8वीं कक्षा की परीक्षाएं 19 फरवरी 2025 से 7 मार्च 2025 तक होंगी। इसके अलावा 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 मार्च 2025 से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित होंगी। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 19 फरवरी 2025 से 4 अप्रैल 2025 तक चलेंगी।

मिली जानकारी के मुताबिक 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सुबह 11:00 बजे से शुरू होंगी। डेटशीट, दिशानिर्देश और अन्य जानकारी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध है।

19 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं


पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 19 फरवरी 2025 से शुरू होंगी। बोर्ड ने परीक्षा से संबंधित डेटशीट अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इसके साथ ही एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां छात्रों के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments