Wednesday, September 2, 2026

Google search engine
Homeनेशनलखनौरी बाॅर्डर पर “किसान महापंचायत” कल, देश के कोने-कोने से पहुंच सकते...

खनौरी बाॅर्डर पर “किसान महापंचायत” कल, देश के कोने-कोने से पहुंच सकते हैं लाखों किसान

NRI SANJH JALANDHAR (3 JANUARY)

खनौरी बाॅर्डर पर शनिवार को किसान महापंचायत रखी गई है, जिसमें देश के कोने-कोने से दो लाख के करीब किसान पहुंच सकते हैं। इस महापंचायत में डल्लेवाल खास संदेश देंगे। महापंचायत की तैयारी के लिए अलग-अलग कमेटियां बना कर तैयारियां की जा रहीं हैं।

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन वीरवार को 38वें दिन में दाखिल हो गया। डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि डल्लेवाल कमजोरी के कारण हड्डियों का ढांचा बनते जा रहे हैं। वह शारीरिक तौर पर बहुत कमजोर हो चुके हैं। वह कैंसर के मरीज हैं। भूखा रहने के कारण वह अपनी कैंसर की दवाएं भी नहीं ले पा रहे हैं, इसलिए डल्लेवाल को तुरंत उचित इलाज की जरूरत है।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि आंदोलन के विषय में किसान नेताओं की ओर से सभी बयान बड़ी जिम्मेदारी के साथ संविधान के दायरे में रहकर दिए जा रहे हैं। सभी बयान जगजीत सिंह डल्लेवाल की भावना के अनुसार दिए जा रहे हैं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से टिप्पणी की गई है कि मोर्चे में शामिल कुछ किसान गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments