Friday, April 17, 2026

Google search engine
Homeनेशनलजयपुर में टैंकर ब्लास्ट: CCTV फुटेज आया सामने, चश्मदीदों ने बताया क्या था...

जयपुर में टैंकर ब्लास्ट: CCTV फुटेज आया सामने, चश्मदीदों ने बताया क्या था धमाके के बाद का मंजर, अब तक 9 की मौत

NRI SANJH JALANDHAR (20 DECEMBER)

राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार(19 दिसंबर) की सुबह हुए भीषण हादसे ने पूरे देश को हिला दिया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एलपीजी ट्रक यू-टर्न ले रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर के बाद गैस का रिसाव शुरू हुआ और कुछ ही सेकंड में जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद आग ने आसपास खड़ी 40 गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए।


https://x.com/aarjendra/status/1870009801004208302?t=eREtkEM1KY7yT0zijplP3g&s=19

ब्लास्ट के बाद हर तरफ मची अफरा-तफरी
हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि धमाके के बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। सुनील नामक चश्मदीद ने कहा कि हमारी बस भी आग की चपेट में आ गई थी। खिड़की तोड़कर बाहर निकले, लेकिन कई लोग अंदर ही फंस गए। दमकल की 20-22 गाड़ियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि इसे पूरी तरह बुझाने में ढाई घंटे लग गए।

प्रभावित क्षेत्र में तबाही का मंजर
यह हादसा जयपुर-अजमेर हाईवे पर सुबह करीब 6 बजे हुआ। घटना के बाद हाईवे के एक किलोमीटर हिस्से में तबाही का मंजर नजर आया। ज्वलनशील पदार्थ से भरे दो ट्रकों की टक्कर ने इस आग को और विकराल बना दिया। हादसे में झुलसे लोगों का इलाज जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल (SMS Hospital) में किया जा रहा है। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments