Tuesday, April 28, 2026

Google search engine
Homeनेशनलमेटा सर्वर आउटेज: दुनियाभर में व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक डाउन

मेटा सर्वर आउटेज: दुनियाभर में व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक डाउन

NRI SANJH JALANDHAR (12 DECEMBER)

बुधवार(11 दिसंबर) की रात मेटा के तीन बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स- व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक, अचानक ठप हो गए। इस आउटेज ने दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स को प्रभावित किया। भारत में रात 11 बजे से यह समस्या शुरू हुई। व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी हुई। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फीड अपलोड करना मुश्किल हो गया। थ्रेड्स ऐप भी इस आउटेज से प्रभावित हुआ। यह स्थिति करीब दो घंटे तक बनी रही, जिससे यूजर्स को बड़ी असुविधा हुई।  

क्या है मेटा सर्वर आउटेज की वजह?
मेटा के सर्वर डाउन होने का कारण अब तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। कंपनी ने इसे एक “तकनीकी खामी” बताया है। मेटा ने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि उनकी टीम समस्या को ठीक करने के लिए तेजी से काम कर रही है। बयान में यह भी कहा गया कि सर्विस को बहाल करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि, इस समस्या का सटीक कारण मेटा की ओर से अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।  

मेटा ने क्या कहा?
मेटा ने एक्स पर बयान जारी करते हुए अपने ग्लोबल आउटेज की पुष्टि की। कंपनी ने कहा कि यह एक तकनीकी खामी के कारण हुआ, जिससे यूजर्स को व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम एक्सेस करने में दिक्कत हुई। मेटा ने भरोसा दिलाया कि उनकी तकनीकी टीम तेजी से समस्या को ठीक करने में जुटी है। बयान में लिखा गया, “हम जानते हैं कि कुछ यूजर्स को हमारी ऐप्स एक्सेस करने में परेशानी हो रही है। हम इसे जल्द ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। असुविधा के लिए खेद है।”

ओपन एआई ने भी एक्स पर बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि उनकी सर्विसेज, जैसे चैटजीपीटी और एपीआई, एक वैश्विक आउटेज का सामना कर रही हैं। ओपन एआई ने कहा, “हम इस समय आउटेज का सामना कर रहे हैं। हमने समस्या की पहचान कर ली है और इसे ठीक करने पर काम कर रहे हैं। असुविधा के लिए खेद है।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी सेवाएं सामान्य हो जाएंगी। यह बयान उनके यूजर्स को स्थिति की जानकारी देने और भरोसा दिलाने के लिए जारी किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments