Saturday, April 18, 2026

Google search engine
Homeनेशनलबीजेपी के महामंत्री को एयर इंडिया की फ्लाईट पर नहीं दिया चढ़ने,...

बीजेपी के महामंत्री को एयर इंडिया की फ्लाईट पर नहीं दिया चढ़ने, ट्वीट करके दी शिकायत

NRI SANJH JALANDHAR (28 February)

पंजाब के लुधियाना से बीजेपी के महामंत्री कांतेंदु शर्मा को एयर इंडिया की फ्लाईट पर नहीं चढ़ने दिया गया। इस बात की जानकारी उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर कर दी। कांतेंदु ने एक्स पर लिखा कि – आज 27-2-2024 को में आपने साथियों के साथ लखनऊ से दिल्ली @airindia से फ़लाइट बुक करवा के जा था। हमें बोर्डिंग पास दिए गए। सामान जमा किया गया। 19:55 से बोर्डिंग थी। बड़े दुःख से बता रहा हूँ हमे नहीं जाने दिया गया। दुर्व्यव्यवहार किया गया। देश तो तरक्की पर, लेकिन सिस्टम आज भी वैसा ही है। उन्होंने अपनी इस पोस्ट को पीएम मोदी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कुछ न्यूज चैनल को भी टैग किया।

जवाब में एयर इंडिया ने भी ट्वीट किया कि – इसे जानकर दुख हुआ। हम कभी अपने पैसेंजर के साथ ऐसी असुविधा नहीं चाहते। हमें जांच कर लेने दीजिए। हम आपसे संपर्क करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments