NRI SANJH JALANDHAR (28 February)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की पॉलिटिक्स में आने की चर्चाएं तेज हो गई है। कंगना कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी सोशल मीडिया पर किए पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। वहीं अब एक्ट्रेस ने पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर बात कही है। कंगना ने कबूल किया है कि उनके लिए राजनीति में उतरने का सही समय है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक कंगना रनौत ने TV9 भारतवर्ष के साथ इंटरव्यू में कहा कि उनका राजनीति में उतरना सही समय है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने फिल्म सेट से पॉलिटिकल पार्टी के साथ लड़ाई की है। मैं अपने देश के लिए जो करना चाहती हूं उसे करने के लिए मुझे जगह नहीं मिलती लेकिन, अगर मैं पॉलिटिक्स में आना चाहती हूं तो शायद मुझे लगता है कि यह सही समय है।
कंगना ने कहा कि इस देश ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैं इसे वापस देने के लिए अहम जिम्मेदारी महसूस करती हूं। मैं हमेशा से राष्ट्रवादी हूं और उस इमेज ने मेरे बेहद शानदार अभिनय करियर पर भी कब्जा कर लिया है। मुझे इस बात का एहसास है कि मुझे बहुत प्यार किया जाता है और मेरी सराहना की जाती है।


