Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला: भारत ने जबावी कार्रवाई में...

पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला: भारत ने जबावी कार्रवाई में दागी मिसाइलें; पाक के 4 फाइटर जेट गिराए

NRI SANJH JALANDHAR (8 MAY)

पाकिस्तान ने गुरुवार (8 मई) रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के सरहदी इलाकों में ड्रोन हमलों की नाकाम कोशिश की। भारतीय सेना ने S-400 और  L-70 सहित अन्य एयर रक्षा प्रणालियों की मदद से न सिर्फ पाकिस्तानी मिसाइलें ध्वस्त कीं। बल्कि, जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंह तोड़ जवाब दिया। भारत की ओर से लाहौर में मिसाइलें दागी गई हैं। 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर गोलीबारी बढ़ा दी है। रात में भी जम्मू को निशाना बनाते गोलाबारी की गई। भारतीय वायु रक्षा तोपें जवाबी फायरिंग कर रही हैं। 

ऑपरेशन सिंदूर LIVE

  • AWACS विमान मार गिराया
    भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला किया, पंजाब प्रांत में AWACS विमान को मार गिराया। 
  • रक्षा मंत्रालय ने बताया-भारत को नुकसान नहीं
    रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों ने जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य स्टेशनों को निशाना बनाया, लेकिन गतिज और गैर-गतिज क्षमताओं का उपयोग कर तय मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुरूप खतरों को बेअसर कर दिया गया है। किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं है। भारत अपनी संप्रभुता और देशवासियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।
  • पाकिस्तान का पायलट गिरफ्तार 
    भारतीय नौ सेना ने अरब सागर में कार्रवाई शुरू की। वहीं भारतीय सेना ने पाक के एक पायलट को कब्जे में लिया है। जम्मू और कश्मीर के उरी में भारतीय वायु रक्षा बलों ने पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए। इस दौरान तेज धमाके होत रहे।  
  • गृहमंत्री अमित शाह ने ली जानकारी 
    गृहमंत्री अमित शाह ने बीएसएफ के डीजी से बात कर सीमा सुरक्षा की जानकारी ली। एयरपोर्ट सुरक्षा के संबंध में सीआईएसएफ के महानिदेशक से भी बात की।
    भारत की तीनों सेनाएं (जल, थल और वायुसेना) एक्शन में हैं। 
  • पाकिस्तान के 4 फाइटर जेट ध्वस्त 
    राजस्थान के जैसलमेर भी में पाकिस्तान का एक F-16 फाइटेर जेट ध्वस्त किया गया है। भारत द्वारा 100 ड्रोन और चार फाइटर जेट ध्वस्त किए जाने की खबर है। 
  • विदेश मंत्री ने यूरोपीय यूनियन से बात की
    विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी से बात की। ट्वीट कर बताया कि आतंकवाद का डटकर मुकाबला करने के लिए भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया पर चर्चा की है। किसी तरह की वृद्धि पर कड़ी प्रतिक्रिया होगी। 
  • पाकिस्तान के कई शहरों में ड्रोन अटैक 
    भारत ने पाकिस्तान के कई शहरों में एक साथ जवाबी कार्रवाई शुरू की है। लाहौर, करांची, इस्लामाबाद और सियालकोट में ड्रोन अटैक किया है। लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम तबाह किए जाने की सूचना है। 
  • पाक ने सेना के कैम्पों को निशाना बनाया 
    पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट और उधमपुर स्थित सेना के कैम्प को निशाना बनाया है। हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने ट्वीट कर बताया कि पाकिस्तान ने मिसाइलों और ड्रोन के जरिए इन सैन्य इकाइयों को टारगेट किया है। हालांकि, भारतीय सशस्त्र बलों ने गतिज और गैर-गतिज साधनों के जरिए खतरे को बेअसर कर दिया है। कोई नुकसान नहीं हुआ। 
  • जम्मू कश्मीर के राजौरी में फियादीन हमले की कोशिश नाकाम। 
  • पाकिस्तान की 8 मिसाइलें ध्वस्त 
    भारत की वायु रक्षा इकाइयों ने सतवारी, सांबा, आरएस पुरा, अरनिया पर लक्षित पाकिस्तान की आठ मिसाइलों को नष्ट किया है। जम्मू में एक युवक ने बताया कि हमें सेना पर पूरा भरोसा है। गोलीबारी की आवाजें आ रही हैं। आसमान में धुआं देखा गया। पूरी तरह से ब्लैकआउट है।  
  • पाकिस्तान का डिफेंस सिस्टम ध्वस्त
    भारत ने पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त कर दिया। भारत लाहौर हौर सियालकोट में ड्रोन अटैक किए हैं। 
  • प्रधानमंत्री मोदी ने ली जानकारी 
    भारत ने पाकिस्तान के 3 फाइटर जेट मार गिराए हैं। इनमें एफ-16 और 2 जेएफ-17 लड़ाकू विमान शामिल हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमले की जानकारी दी। 
  • भारत ने जवाबी कार्रवाई शुरू की 
    पाकिस्तान के ड्रोन हमलों के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई शुरू की। पाकिस्तान के लाहौर में ड्रोन अटैक किया गया है। 
  • अमेरिकी विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से बात की 
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारतीय विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से बात कर तनाव कम करने पर जोर दिया। उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की भी बात कही है। 
  • रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुखों से बात की
    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुखों से बात की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा स्थितियों की जानकारी ली। 
  • धर्मशाला में आईपीएल मैच रद्द 
    हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में ब्लैकआउट के बाद पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा आईपीएल मैच रद्द कर दिया गया। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने बताया कि जम्मू में जारी रेड अलर्ट के चलते एहतियात के तौर पर मैच रद्द किया गया है। 
  • पठानकोट में मिसाइल तबाह
    श्रीनगर और चंडीगढ़ में भी पूर्ण ब्लैक आउट किया गया है। पंजाब के पठानकोट में एक मिसाइल तबाह की गई है।   
  • राजस्थान सीएम हाउस में आपात बैठक 
    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच सीएम हाउस में उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, डीजी इंटेलिजेंस और एडीजी कानून व्यवस्था शामिल हुए।
  • गुराजत के कक्ष में भी ब्लैक आउट किया गया है। आसपास गांवों में भी अलर्ट जारी किया गया है। 
  • पाकिस्तान की 8 से ज्यादा मिसाइलें ध्वस्त 
    रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में 8 मिसाइलें दागीं है। सभी को भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने ध्वस्त कर दिया है। S-400, L-70 और सिलका सिस्टम की मदद से ये मिसाइल ध्वस्त की गई हैं। 
     
  • जालंधर में ब्लैकआउट, बीकानेर में चेतावनी
    पंजाब के जालंधर में भी पूर्ण ब्लैक आउट किया गया है। वहीं राजस्थान के बीकानेर में ब्लैकआउट के बीच एलाउंस कर लोगों घरों के अंदर रहने की चेतावनी दी जा रही है। 
SourceNRI
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments