Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
Homeनेशनलमिशन सिंदूर और देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों की सफलता व...

मिशन सिंदूर और देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों की सफलता व सलामती हेतु सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में हुआ भव्य हवन

— देश की अखंडता, सीमाओं की सुरक्षा और मिशन सिंदूर की सफलता के लिए आज सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में एक विशेष और भव्य हवन का आयोजन किया गया। यह दिव्य आयोजन मंदिर के अध्यक्ष डॉ. सूफी राज जैन जी की अगुवाई में संपन्न हुआ।

NRI SANJH JALANDHAR (8 MAY)

यह विशेष हवन उन्हीं वैदिक मंत्रों द्वारा किया गया, जिनका प्रयोग भगवान श्रीराम ने लंका विजय से पूर्व यज्ञ के समय किया था। जिस प्रकार श्रीराम ने विजय प्राप्ति हेतु यज्ञ का सहारा लिया, उसी परंपरा को आज डॉ. सूफी राज जैन जी ने पुनर्जीवित किया, ताकि देश के वीर सैनिकों को शक्ति, सुरक्षा और सफलता प्राप्त हो।

इस अवसर पर गरीब नवाज़ की बारगाह, शहज़ादी के दरबार और माँ भगवती के चरणों में भी विशेष प्रार्थनाएँ अर्पित की गईं, जिससे समस्त देशवासियों को शांति, सुरक्षा और समृद्धि प्राप्त हो।

सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर परिवार की ओर से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विशेष धन्यवाद प्रकट किया गया, जिन्होंने सीमाओं की सुरक्षा और मिशन सिंदूर जैसे साहसिक निर्णयों के माध्यम से भारत को गौरवशाली दिशा प्रदान की है।

मिशन सिंदूर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस प्रकार तैयार किया कि हमारी भारत की वीर बेटियाँ पाकिस्तान को करारा जवाब देने में सफल रहीं। यह मिशन उन बेटियों की काबिलियत और साहस का प्रतीक है, जिन्होंने राष्ट्र का गौरव बढ़ाया। और अभी हमारे कई शेर बाकी हैं .
इस अवसर पर कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के लिए विशेष प्रार्थनाएँ की गईं। उनके साहस, शक्ति, सुरक्षा और सफलता की कामना करते हुए माँ भगवती, गरीब नवाज़ और शहज़ादी के चरणों में अर्जी लगाई गई, ताकि वे सदैव विजयश्री के साथ का नेतृत्व करती रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments