Monday, June 8, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटऋचा और अली ने इस अंदाज में दी फैंस को गुडन्यूज

ऋचा और अली ने इस अंदाज में दी फैंस को गुडन्यूज

NRI SANJH JALANDHAR (10 February)

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और एक्टर अली फजल के घर जल्द ही नन्हे-मुन्ने की किलकारियां गूंजने वाली है। यह कोई अटकलें नहीं हैं, बल्कि कपल ने खुद इस न्यूज को कंफर्म करते हुए सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा नोट शेयर किया है। आज शुक्रवार (9 फरवरी) को कुछ देर पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट अपलोड की है। इसमें उनकी एक बेहद प्यारी सी तस्वीर दिख रही है जिसमें ऋचा और अली रोमांटिक मूड में दिख रहे हैं। साथ ही वे बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं।

हालांकि फोटो में ऋचा का बेबी बंप नहीं दिखा। दूसरी फोटो में उन्होंने लिखा,“1+1 = 3’ इस बात से उन्होंने इशारा दिया है कि अब वे 2 से 3 होने वाले हैं। कपल ने कैप्शन में लिखा, “एक छोटी सी हार्ट बीट हमारी दुनिया की सबसे तेज आवाज़ है।“ इस पोस्ट पर एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने कमेंट किया, “जब तुम्हें जरूरत हो तो मुझे फोन कर लेना।” इसके साथ ही मृणाल ठाकुर, करिश्मा तन्ना, आयुष्मान खुराना, रसिका दुग्गल, दिया मिर्जा, सबा आजाद, प्रतीक बब्बर, पत्रलेखा, कृति खरबंदा सहित कई सेलेब्स व फैंस ने उन्हें बधाई दी है। बता दें कि कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2022 में ऋचा और अली ने शादी रचाई थी।

‘फुकरे’ में इन दोनों ने साथ काम किया था। ऋचा ने इस फिल्म में भोली पंजाबन का किरदार निभाया, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। ऋचा जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी’ में दिखेंगी। अली को ‘मिर्जापुर’ वेबसीरीज में ‘गुड्डू भैया’ के रोल से खास पहचान मिली। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही ‘आर्टिकल 370’ फिल्म की ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में एक्ट्रेस यामी गौतम और उनके पति फिल्ममेकर आदित्य धर ने भी फैंस को बताया था कि वे जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments