Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलभूकंप अमेरिका और म्यांमार में,तीव्रता 4.8 की गई दर्ज,

भूकंप अमेरिका और म्यांमार में,तीव्रता 4.8 की गई दर्ज,

NRI SANJH JALANDHAR (5 April)

अमेरिका और म्यांमार में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिका में न्यूयॉर्क सिटी इलाके में धरती कांपी। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.8 मापी गई। इसके अलावा म्यांमार में भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई थी। इसका केंद्र जमीन से 10 किमी. गहराई में था। अमेरिका के न्‍यूजर्सी के प्‍लेनफील्‍ड शहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई है. भूकंप के झटके न्‍यूयॉर्क शहर के साथ ही पेंसिल्‍वेनिया तक महसूस किए गए।

पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है।

इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments