Tuesday, June 9, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपुलिस और लुटेरों के बीच चली गोलियां,दो लुटेरे घायल

पुलिस और लुटेरों के बीच चली गोलियां,दो लुटेरे घायल

NRI SANJH JALANDHAR (18 February)

होशियारपुर के नसराला में पुलिस और लुटेरों के बीच गोलियां चली हैं। जिसमें दो लुटेरों के पैरों पर गोली लगी। पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। जानकारी मुताबिक आरोपियों ने पिछले दिनों पेट्रोल पंप लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

बता दें कि आरोपियों की पहचान मोहन कुमार पुत्र रमीन राय निवासी गुरु राम दास कॉलोनी जालंधर के रूप में हुई। फिलहाल उक्त लुटेरे पेंट्रल पंप लूटने के मामले से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

एसएसपी सुरेन्द्र लाबा ने बताया कि लुटेरों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। आज जब किसी ने जानकारी दी कि ये लुटेरे नसराला में घूम रहे हैं। ये किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। तभी मौक पर पुलिस पहुंची और टीम लुटेरों के बीच फायरिंग हुई।

SourceNRI SANJH
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments