Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeपंजाबतीन दिनों के लिए फिर से फ्री हुए टोल प्लाजा, संयुक्त किसान...

तीन दिनों के लिए फिर से फ्री हुए टोल प्लाजा, संयुक्त किसान मोर्चा ने किया ऐलान

NRI SANJH JALANDHAR (18 February)

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने पंजाब में अगले दिनों के लिए भी टोल प्लाजा फ्री करने का ऐलान कर दिया है। SKM ने कहा कि 20, 21 और 22 फरवरी को पूरे राज्य में टोल प्लाजा को फ्री करेंगे। इसके साथ ही पंजाब में भाजपा नेताओं के घरों का घेराव भी किया जाएगा।

SKM की आज लुधियाना में बलबीर सिंह राजेवाल की अगुवाई में मीटिंग हुई। इस मीटिंग में किसानों की 37 संगठनों ने हिस्सा लिया। इस मीटिंग के दौरान ही पंजाब में 22 फरवरी तक टोल प्लाजा बंद करने का फैसला लिया गया।

बता दें कि इसस पहले SKM ने पंजाब में 17 और 18 फरवरी को टोल प्लाजा फ्री करने की घोषणा की थी। किसान यूनियन का कहना था कि शंभू बॉर्डर पर किसानों के साथ पुलिस सही बर्ताव नहीं कर रही है। उन पर आंसू गैस के गोले फेंक रही है। इसका विरोध करने के लिए ही यह फैसला लिया गया है।

केंद्रीय मंत्रियों और किसानो के बीच आज चंडीगढ़ में शाम 5 बजे मीटिंग होनी है। पिछली मीटिंग्स में किसानों की समस्याओं का हल नहीं निकला। मीटिंग के बाद किसानों ने कहा था कि केंद्र सरकार सिर्फ किसानों को बार-बार लटका रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments