Monday, June 8, 2026

Google search engine
Homeपंजाबबरनाला में भारतीय वायु सेना ने तकनीकी खराबी के कारण उतारा हेलीकॉप्टर

बरनाला में भारतीय वायु सेना ने तकनीकी खराबी के कारण उतारा हेलीकॉप्टर

NRI SANJH JALANDHAR (18 February)

भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर चिनूक को रविवार की दोपहर तकनीकी खराबी आने के कारण बरनाला जिले के गांव ढडरियां में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। बताया जा रहा है कि गांव के एक खाली मैदान में हेलीकॉप्टर को उतरवाया गया।

वहीं इस मामले पर किसी भी अधिकारी को कैमरे के सामने बोलने से मना किया है। जानकारी के मुताबिक कुछ ही देर में हेलीकॉप्टर की मरम्मत की जा सकेगी और रवाना किया जा सकेगा। हेलीकॉप्टर के पायलट व चालक दल पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर की अचानक लैंडिंग से आसपास भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments