Monday, June 8, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसदन के बाहर धरना फिर अंदर हंगामा करने के मामले में प्रताप...

सदन के बाहर धरना फिर अंदर हंगामा करने के मामले में प्रताप बाजवा और राजा वडिंग समेत 9 कांग्रेसियों को किया सस्पेंड

NRI SANJH JALANDHAR (6 March)

पंजाब विधानसभा के बजट का आज चौथा दिन है सत्र शुरू होते ही कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। इससे पहले कांग्रेस ने विधानसभा के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ धरना दिया। वहीं अब विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रताप बाजवा, राजा वडिंग, सुखजिंदर सिंह सरकारिया, हरदेव सिंह लाडी, अवतार सिंह जूनियर, बरिंदरमीत सिंह पाहरा, डाॅ. राजकुमार चबेवाल, विक्रमजीत सिंह चौधरी और राणा गुरजीत सिंह। विधायकों को सदन से सस्पेंड कर दिया गया है। हंगामें के बाद स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने ये फैसला सुनाया।

बजट पेश करने से पहले विधानसभा में सुखविंदर कोटली ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके बारे में दलित विरोधी टिप्पणी की है। जिस पर सीएम भगवंत मान को माफी मांगनी चाहिए। वहीं कांग्रेस विधायकों को बाहर निकालने के लिए सदन में मार्शल बुलाए गए। विधानसभा में हंगामा होते देख स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments