Monday, June 15, 2026

Google search engine
Homeपंजाबशादी का झांसा देकर और डरा-धमाकर NRI की बेटी से किया रेप,...

शादी का झांसा देकर और डरा-धमाकर NRI की बेटी से किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

NRI SANJH JALANDHAR (8 March)

जालंधर के मकसूदां एरिया में एक युवक ने शादी का झांसा देकर और डरा-धमाकर NRI की बेटी से रेप किया। साथ में आरोपी ने पीड़िता को एसिड अटैक और निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर गुरुवार देर शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान लखविंदरजीत सिंह निवासी गांव शिवदासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने केस में आईपीसी की धारा 376  और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

पीड़िता ने जानकारी देते हुए बताया उसके माता-पिता और बहन विदेश में रहते हैं और वह अपनी दादी के साथ रहती है। 3 साल पहले उसकी मुलाकात लखविंदरजीत सिंह से हुई थी। जिसके बाद लखविंदरजीत ने उसको अपने प्यार के फंसाया और धीरे-धीरे कर 9 लाख रुपए ले लिए। इसके साथ ही शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाए। 

एसिड अटैक और जान से मारने की धमकी दी

इसके साथ ही युवती ने बताया कि खविंदरजीत कोई काम नहीं करता था और जब वह उससे काम करने के लिए कहती थी तो उसे धमकी देता था। इन हरकतों से तंग आकर जब युवती ने आरोपी से अलग होने के लिए कहा तो लखविंदरजीत ने उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने और एसिड अटैक कर जान से मारने की धमकी दी। 

जान से मारने की धमकी मिलने के बाद युवती ने अपने परिवार को  सारे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद तुरंत परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी और फिर पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया। 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर फोन कब्जे में लिया

एसएचओ राजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी लखविंदरजीत को गिरफ्तार कर उसका फोन कब्जे में लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments